दुर्ग स्टेशन में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

0
123

दुर्ग  । शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास न तो पासपोर्ट मिला, न वीजा और न ही भारत में रहने का कोई वैध प्रमाण। मुंबई पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 नवंबर को दुर्ग जीआरपी ने यह कार्रवाई की। सूचना थी कि मुंबई में दर्ज एक मामले का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक ट्रेन से कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा है। दुर्ग स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी ने एस-1 कोच में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसने जनरल टिकट लिया था और बाद में टीटी से बात कर स्लीपर कोच में सीट हासिल की थी।जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई में पहले से एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है और औपचारिक प्रक्रिया के बाद आरोपी को अपने साथ ले जाएगी। पुलिस को शक है कि आरोपी के अन्य साथी भी भारत में सक्रिय हो सकते हैं। इस दिशा में खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच की जा रही है।

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here