
भारत की महान गायिका औरपद्म विभूषण से सम्मानित Asha Bhosle का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं।
अंतिम संस्कार कल
उनका अंतिम संस्कार कल शाम चार बजे शिवाजी पार्क, मुंबई में किया जाएगा। परिवार के अनुसार, उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आठ दशक का शानदार सफर
आशा भोसले का करियर आठ दशकों से भी अधिक लंबा रहा।
-
12,500 से अधिक गीत रिकॉर्ड
-
कई भाषाओं में गाया
-
हर तरह के गीतों में महारत
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की और 1948 में फिल्म चुनरिया से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।
मिले कई बड़े सम्मान
-
2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
-
18 महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार
-
9 फिल्मफेयर पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट सहित)
-
दादासाहेब फालके पुरस्कार (2000)
-
पद्म विभूषण (2008)
अमर रहेंगी उनकी आवाज
उनकी मधुर आवाज और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें संगीत जगत में अमर बना दिया।
उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


















