
रायपुर शहर में साइबर ठगी के मामलों में नया तरीका सामने आया है, जहां ठग फर्जी e-चालान मैसेज और नकली वेबसाइट के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसको लेकर रायपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
कैसे हो रही है ठगी
साइबर अपराधी अनजान नंबरों से SMS या व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं।
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
- लिंक पर क्लिक करते ही फर्जी वेबसाइट खुलती है
- वाहन चालान के नाम पर भुगतान करने को कहा जाता है
- पैसे सीधे ठगों के खाते में चले जाते हैं
सुरक्षित भुगतान कैसे करें
पुलिस के अनुसार, e-चालान का भुगतान केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें—
- Parivahan eChallan Portal
- NextGen mParivahan App
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- केवल अधिकृत सेंडर आईडी (जैसे VAAHAN-G) पर भरोसा करें
- OTP किसी के साथ साझा न करें
- जल्दबाजी में भुगतान करने से बचें
- वेबसाइट की स्पेलिंग और लिंक जरूर जांचें
ठगी होने पर क्या करें
- तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
- National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें
- अपने बैंक को तुरंत सूचित करें
पुलिस की सलाह
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे mParivahan ऐप का उपयोग करें और केवल सुरक्षित माध्यम से ही भुगतान करें।
थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी साइबर ठगी से बचा सकती है।



















