दिसंबर 14, नई दिल्ली:
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नितिन नबीन की सराहना की।
पीएम मोदी ने लिखा कि नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे युवा, परिश्रमी नेता हैं और उनके पास संगठन का समृद्ध अनुभव है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन का बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में कई कार्यकालों का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम किया है।
पीएम मोदी ने नितिन नबीन को विनम्र स्वभाव और जमीन से जुड़ी कार्यशैली वाला नेता बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत करेगा।
नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। उनके पास लोगों और संगठन के लिए काम करने का लम्बा अनुभव भी है। वे 5 बार के विधायक हैं और बिहार में कई बार मंत्रीपद संभाल चुके हैं। वर्तमान में उनके पास बिहार में पथ निर्माण मंत्रालय का जिम्मा है। वे प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं
।
























