जशपुरनगर । स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विगत दिवस एक दिवसीय स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का पाठ सिखा।
यूनिसेफ, ए.सी.ई. संस्था और जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में विशेष अतिथि के तौर पर राज्य समन्वयक यूनिसेफ आशीष, ए.सी.ई. संस्था सेक्रेटरी महेश, सहायक संचालक सरोज खलखो, जिला समन्वयक यूनिसेफ शास्त्री कुमार जिला समन्वयक एस.बी.एम. मदन प्रेमी मौजूद रहे।
























