जोरापारा से अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

0
82

रायपुर । पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोरापारा क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी शराब एवं लगभग 300 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य राज्यों से हो रही तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में 3 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोरापारा तालाब के पास आरोपी को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बुडूराम मानिकपूरी उर्फ मोहन (55 वर्ष), निवासी जोरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 81/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं आम जनता से अपील की गई है कि अवैध शराब या मादक पदार्थों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here