IPL 2026 : बेंगलुरु में नहीं रायपुर और मुंबई में होंगे RCB के मैच…

0
33

रायपुर । IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने में होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आरसीबी के होम मैचों को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, IPL 2026 में आरसीबी अपने सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। बताया जा रहा है कि टीम के मैच मुंबई और रायपुर में कराए जा सकते हैं। यदि यह फैसला लागू होता है, तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मुकाबला नहीं होगा।

ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी के 5 मैच जबकि रायपुर स्टेडियम में 2 मैच आयोजित किए जाने की योजना है। हालांकि, इस संबंध में अब तक न तो आईपीएल प्रबंधन और न ही आरसीबी फ्रेंचायजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

इस संभावित बदलाव की वजह IPL 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को माना जा रहा है। खिताबी जीत के जश्न के दौरान लाखों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसमें भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

इसी कारण आरसीबी प्रबंधन अगले सीजन में बेंगलुरु में मैचों के आयोजन को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए है। इससे पहले यह खबर भी सामने आई थी कि फ्रेंचायजी रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना नया होम ग्राउंड बनाने पर विचार कर रही है।

अब देखना होगा कि IPL 2026 के शेड्यूल के साथ इस फैसले पर आधिकारिक मुहर कब लगती है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here