एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सहित सभी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

0
14

भोपाल  मध्यप्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मंत्री ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

कालाबाजारी पर सख्ती

उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2050 स्थानों पर जांच की गई है, जिसमें 2912 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

पेट्रोल पंपों की भी जांच

मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश के 325 पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई है, जिसमें एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर आपूर्ति नियंत्रक और ऑयल कंपनियां मिलकर पेट्रोल पंपों की नियमित जांच सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में आवश्यक ईंधनों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here