विदेशी मुद्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

0
239

रायपुरराजधानी रायपुर की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार अंतरराज्यीय आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को निशाना बनाते हुए विदेशी मुद्रा के लेन-देन के नाम पर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर तेलीबांधा, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मार्च 2026 को उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को हर्षित अग्रवाल बताकर अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग के लिए संपर्क किया।

अगले दिन आरोपी ने उन्हें करेंसी टॉवर स्थित ऑफिस बुलाकर 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 पाउंड लेकर आने को कहा। वहां मौजूद आरोपी का साथी नोट गिनने की मशीन लाने के बहाने बाहर चला गया और इस दौरान फोन पर उलझाकर करीब 19.47 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लेकर फरार हो गया।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस प्रकरण में पहले पुलिस ने प्रोसेनजित चक्रवर्ती और मयंक शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.5 लाख रुपये और मोबाइल फोन जब्त किए थे।

देशभर में 22 वारदातें, 3 करोड़ की ठगी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमन शर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कुल 22 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की है।

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को कोलकाता के 24 परगना क्षेत्र में लोकेट किया गया, जहां से पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी

आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रुपये पर दबाव के बीच RBI सख्त: बैंकों को रोजाना लिमिट तय करने का निर्देश

RCB vs SRH Highlights: चिन्नास्वामी में रनों की बारिश, विराट कोहली की पारी ने मैच में भरी जान

रामायण फिल्म से बड़ा अपडेट, 2 अप्रैल को ‘राम’ का होगा ग्लोबल रिवील

Samsung ने भारत में लॉन्च की Galaxy Book 6 सीरीज, AI फीचर्स, Intel Core Ultra प्रोसेसर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ एंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here