22-23 को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर करें जांच

0
26

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते 22 और 23 मार्च को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यह ब्लॉक लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के कार्य के लिए लिया जा रहा है।

22 मार्च को रद्द ट्रेनें

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च को

रायपुर–बिलासपुर

बिलासपुर–रायपुर

बिलासपुर–गेवरा रोड

गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

इसके अलावा

कोरबा–रायपुर

रायपुर–इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

23 मार्च को रद्द ट्रेनें

23 मार्च को

इतवारी–रायपुर

रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेन

22 मार्च को झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here