महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप

0
56

रायपुर/आरंग । आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान था। उसने मौत से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानी भी बताई थी।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमलाल गुरुवार शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका दोस्त आगे बढ़ गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

फिलहाल पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here