शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन

0
25

कवर्धा । पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक कवर्धा में 30 अक्टूबर 2025 को “राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में” विषय एवं “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” थीम पर जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी के दिशा–निर्देश में किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों की वीरता एवं त्याग को नमन करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, कानून व्यवस्था की समझ और पुलिस की राष्ट्र–निर्माण में भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अद्विआ साहू, द्वितीय असफिया खान एवं तृतीय निशा साहू ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुखराज साहू, द्वितीय बेबो चंद्रवंशी तथा तृतीय नौशिन निशा रहीं। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य श्री जितेंद्र जांगड़े, सुश्री हर्षिता तंबोली, श्री मार्तण्ड राजपूत एवं श्री गजेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here