राज्य स्थापना दिवस पर जिले के 17 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा नए घर का तोहफा

0
137

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही करेंगे गृह प्रवेश

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर के अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे। इनमें बिलासपुर जिले के लगभग 17 हजार 839 हितग्राही शामिल हैं, जिनके मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाएगा। लाभार्थियों को खुशियों की चॉबी, आभार पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को हर्षाेल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रोजगार सहायकों और आवास मित्रों को सौंपी गई है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here