नर्मदापुरम: परियोजना पिपरिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन गर्ल्स स्कूल में किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करना, बालक बालिका समानता हेतु क्विज एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट शकुंतला मौर्य, शिवी मौर्य द्वारा बेटे एवं बेटियों को मिलने वाली कानूनी समानता एवं अन्य कानूनी धाराओं से अवगत कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निकिता दुबे, सौम्या जैन, ऊषा ठाकुर, सुशीला विश्वकर्मा, अंशिका एवं रोशनी के द्वारा भ्रूण हत्या, जेंडर आधारित हिंसा एवं समानता, बालिका शिक्षा जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

























