इटली: रोम में पुराने टॉवर का हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत

0
110

इटली के रोम में एक पुराने टॉवर का हिस्सा गिरने से फंसे एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर ऑक्टे स्ट्रोइची को लगभग बारह घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला गया। यह हादसा टॉरे देई कॉन्टी नामक टॉवर के एक हिस्से के गिरने से हुआ था, जो मशहूर रोमन फोरम के किनारे और कोलोसियम के पास स्थित है।

एम्बुलेंस में ही उनका दिल धड़कना बंद हो गया, और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्ट्रोइची रोमानिया के नागरिक थे। मलबे से निकाले गए तीन अन्य मजदूरों में से एक और व्यक्ति भी रोमानियाई है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक की हालत गंभीर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here