
3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान; प्रदेश में 360 नए केंद्रों के साथ कुल संख्या 3,100 हुई
छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश के साढ़े 27 लाख से अधिक किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। प्रत्येक किसान अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच सकेगा।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। नए केंद्रों को मिलाकर अब प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 3,100 हो गई है।
सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना और खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाना है। नए उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम होगी।



















