मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे

0
79

नई दिल्ली ।गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण पर कांग्रेस पर गिन-गिन कर हमले किए. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे हमलों पर एक-एक कर जवाब दिया. ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ की नारेबाजी की पीएम मोदी ने वजहें गिनाई. पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं. ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या ये संविधान का अपमान नहीं है. इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था. 2002 से 2014 से, पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया हो इन लोगों ने. पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि मुझसे किसी ने एक इंटरव्यू में सेहत का राज पूछा था. तब मैंने कहा था कि मैं डेली दो किलो गाली खाता हूं. पीएम मोदी के इस तंज पर सदन में जमकर ठहाके भी लगे. ‘

पीएम मोदी ने आगे कहा, मोदी की कब्र ये क्यों खोदना चाहते हैं, ये नारा नहीं, इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है. हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं, इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है इनको. नेहरू जी ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया, क्या इसलिए कब्र खोदने की बात कर रहे हो. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी कुछ और है. वे यह पचा नहीं पा रहे कि मोदी यहाँ तक पहुँचा कैसे. अब उनकी परेशानी यह है कि पहुँचा तो सही, लेकिन अब तक टिका क्यों हुआ है. और इसी वजह से उन्हें एक ही रास्ता बचा हुआ लगता है— “मोदी तेरी कब्र खुदेगी.”

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here