धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव स्वीकृत: सदन में शुरू हुई चर्चा

0
38

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र में दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने धान खरीदी पर विपक्ष की ओर से लाए गए स्थगन प्रसताव को मंजूर कर लिया। इसके साथ ही तुरंत ही धान खरीदी पर सदन में चर्चा शुरू हो गई।

धान खरीदी पर चर्चा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। उल्लेखनीय ह कि, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रसताव रखते हुए कहा- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में भारी अव्यवस्था व्याप्त है। यह समझ से परे है कि, जानबूझकर अव्यवस्था कर रहे हैं या खरीदना ही नहीं चाहते, उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए हुए कहा कि, व्यवस्था ठीक नहीं है।

महंत ने रखा स्थगन प्रस्ताव

महंत ने कहा कि, किसानों को भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। स्थगन प्रस्ताव स्वीकृत कर सदन में चर्चा कराई जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को ग्राह्य किया और विधानसभा में धान खरीदी को लेकर विपक्ष के स्थगन पर चर्चा शुरू हो गई।

सरकार धान खरीदना ही नहीं चाहती : भूपेश बघेल

चर्चा की शुरुआत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा- सरकार धान खरीदना नहीं चाहती है, किसानों का रकबा घट रहा है, टावर नहीं तो नेट कैसे चलेगा। 3 मिनट बाद पोर्टल बंद हो जाता है, किसान पूरे प्रदेश में भटक रहे हैं। परेशान किसान ने अपना गला काट लिया, बीजेपी की सरकार किसानों से धान खरीद ही नहीं पा रही है।

नियमों से जूझ रहे किसान : उमेश पटेल

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, सरकार धान नहीं खरीद रही है। किसानों को हर जिले में अलग-अलग नियमों से जूझना पड़ रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में किसान धान बेचने के लिए जूझ रहे हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here