रायपुर । सफायर ग्रीन, राम मंदिर परिसर में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में राम भक्त निवासी शामिल हुए। ढोलक और नगाड़े की ताल पर गीत, संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में महेंद्र बापना, अनुराग पांडेय, हरीत गोयल, कौशल चौधरी, मुकेश अग्रवाल, विजय अमरानी, मणिकांत अग्रवाल, विकास शुक्ला, एनएन अचार्य, जीके भटनागर, श्रीमती रेनु गुप्ता, पवन बजरिया, श्रीमती रत्ना बापना, श्रीमती दीपिका साहू, श्रीमती कोमल जोहरी, श्रीमती पुष्पा दुबे, शंकर नागवानी, देवेंद्र साहू और अनामिका सहित कई प्रमुख लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वादिष्ट जलपान परोसा गया। आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए समुदाय ने धन्यवाद व्यक्त किया।























