छत्तीसगढ़ में निवेश की तैयारी: बेंगलुरु में उद्योगपतियों संग सांसद बृजमोहन की बैठक

0
79

रायपुर । बेंगलुरु प्रवास के दौरान रविवार को रायपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कर्नाटक के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापना को बढ़ावा देना रहा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख उद्योगपति अशोक हिसारिया, जय प्रकाश गुप्ता, चंदू भाई, राम सारिया, प्रभात किशनपुरीया, सुभाष अग्रवाल तथा मुरारीलाल सरावगी विशेष रूप से उपस्थित रहे और छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर गहन चर्चा की।

सांसद अग्रवाल ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेज़ी से उभरते औद्योगिक राज्यों में से एक है। यहाँ उद्योग लगाने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ, नीतिगत समर्थन, अधोसंरचना और निवेशकों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण राज्य सरकार द्वारा पूरी तरह सुनिश्चित किया जा रहा है

उन्होंने यह भी बताया कि, उद्योग स्थापना हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल और तेज़ स्वीकृतियाँ, सस्ती एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति, उत्तम लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी,उद्योगों के लिए भूमि उपलब्धता, कौशलयुक्त मानव संसाधन तथा प्रधानमंत्री मोदी की औद्योगिक विकास समर्थक नीतियाँ छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए एक आदर्श राज्य बनाती हैं।

उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को अत्यंत उत्साहजनक बताते हुए मैन्युफैक्चरिंग, स्टील-प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और अन्य सेक्टरों में निवेश करने की इच्छा जताई।

सांसद अग्रवाल ने सभी उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि “जो भी उद्योगपति छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से हर आवश्यक सुविधा, सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। हमारा लक्ष्य है, उद्योग बढ़ें, रोजगार बढ़े और प्रदेश आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बने।”

बैठक सफल, सकारात्मक और अत्यंत प्रेरणादायी रही तथा आगामी समय में इसके ठोस परिणाम सामने आने की पूर्ण उम्मीद है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here