चैतन्य बघेल की करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने कब्जे में ली

0
90
Nby

दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट पर कार्रवाई, मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर प्लॉटों का विवरण किया सार्वजनिक


रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

ईडी के अनुसार, दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी चैतन्य बघेल के नाम पर है। इस कॉलोनी के कुल 355 प्लॉट की अनुमानित कीमत करीब 61 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान ईडी ने कॉलोनी के मुख्य द्वार पर नोटिस भी चस्पा किया है। इसमें संबंधित प्लॉटों का विवरण दिया गया है। ईडी की इस कार्रवाई को शराब घोटाले से जुड़े मामले में संपत्तियों पर की जा रही कार्रवाई के तहत देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here