
राह भटक जाए सत्ता जो, सत्ता के विपरीत लिखो–राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा जयंती समारोह एवं काव्य गोष्ठी संपन्न
बाबूजी जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ जी की प्रथम जयंती पर साहित्यकारों ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन, काव्यपाठ से गूँजा साहित्यिक मंच

राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित प्रथम जयंती सह काव्य गोष्ठी में, साहित्य और राष्ट्र-जागरण के संकल्प को किया नमन।
राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में मरीन ड्राइव तिरंगा के सामने स्थित होटल शीतल, में इस अवसर पर प्रदेशभर से पधारे साहित्यकारों एवं कवियों ने बाबूजी को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं राष्ट्र-जागरण के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। उपस्थित साहित्यकारों ने उनके आदर्शों, विचारों और साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से पधारे साहित्यकारों का परिचय सत्र आयोजित किया गया। परिचय सत्र के माध्यम से साहित्यकारों ने अपने साहित्यिक अनुभवों एवं विचारों को साझा किया और आपसी साहित्यिक संवाद को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन दुर्ग संभाग अध्यक्ष भावेश देशमुख ने किया। काव्य गोष्ठी के दौरान कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को संवेदना, राष्ट्रप्रेम और ओज से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रांतीय समन्वय मंत्री आदित्य बर्मन ‘आज़ाद’ ने अपने ओजस्वी काव्यपाठ से सभागार में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। उनकी प्रभावशाली पंक्तियों ने उपस्थित श्रोताओं में विशेष ऊर्जा भर दी—
तुम गीत लिखो, नवगीत लिखो, बीती सारी रीत लिखो।
राह भटक जाए सत्ता जो, सत्ता के विपरीत लिखो।।
इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने साहित्यकारों के निर्भीक लेखन, सामाजिक उत्तरदायित्व और सत्य के पक्ष में खड़े रहने का संदेश दिया। उनके काव्यपाठ को उपस्थित साहित्यकारों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कवि श्री कुमार जगदलवी , उदयभान सिंह चौहान , वरिष्ठ कवि राजेश जैन राही , प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा , प्रांतीय महामंत्री उर्मिला देवी उर्मि
, प्रांतीय समन्वय मंत्री आदित्य बर्मन ‘आज़ाद’ , कार्यक्रम संयोजक सफल भोई , दुर्ग संभाग अध्यक्ष भावेश देशमुख , युवा कवि ईशान शर्मा , बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तिवारी , श्रीमती शालू सूर्या , विपुल तिवारी राजेश कुमार साहू , माधवी साहू , हिरेश कुमार साहू,
धनेंद्र होल्कर , मनजीत सिंह, भूपेंद्र शर्मा, श्रीमती मधु पटेल, भारती गोस्वामी सहित अन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रांतीय महामंत्री उर्मिला देवी उर्मि
ने अपने सारगर्भित उद्बोधन के माध्यम से बाबूजी जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं साहित्यिक आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने स्मृति शेष अध्यक्ष श्री परमार्थी जी के राष्ट्र जागरण के मिशन के अनुरूप छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा काम करते रहने के संकल्प को दोहराया ।
महामंत्री उर्मि द्वारा प्रस्तुत कविता की पंक्तियों — कह दो सीमा पार के दुश्मन से जाकर कोई। हिंद की सेना को कभी जीत नहीं पाएगा–ने वातावरण को जोश से भर दिया ।
उनके उद्बोधन के साथ ऊकार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। महामंत्री
उर्मि ने बताया –
बाबूजी का साहित्यिक जीवन, उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव साहित्यकारों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

















