
राज्य स्तरीय बैडमिन्टन स्पर्धा में रायपुर सेक्टर का पुरुष और महिला दोनो ही वर्गों में उप-विजेता रही।
उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय रेवती रमन मिश्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुरजपुर द्वारा दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर को राज्य स्तरीय बैडमिन्टन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें रायपुर सेक्टर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पुरुष-महिला दोनों ही वर्गों में उप-विजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन के पश्चात प रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पुरुष-महिला बैंडमिन्टन टीम का चयन किया गया चयनित महिला खिलाडी नवम्बर माह में ग्लोबल यूनिर्वसिटी गुवाहाटी असम और बयनित पुरूष खिलाड़ी दिसम्बर माह में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार यूनिर्वसिटी मुजफ्फरपुर बिहार में होने वाले ईस्ट जोन इंटर यूनिर्वसिटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। रायपुर सेक्टर के खिलाडियों ने पूरे जोश, रणनीति औरों टीम वर्क के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

















