छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज, राजनांदगांव में तापमान 40.5°C पहुंचा

0
13

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। 14 मार्च को रायपुर में हल्की धुंध (हैज) रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here