सूर्यकुमार T20 में 150 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज

0
38

नई दिल्ली ।भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि भारत के दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के जड़े हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश में धुल गया जिस कारण मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार लंबे समय बाद रंग में नजर आए। सूर्यकुमार यादव फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मैच से फॉर्म में वापसी की। सूर्यकुमार और गिल तेजी से खेल रहे थे। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे।सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेजी से 150 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार ने 86 पारियों और 1649 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे आगे इस मामले में बस मोहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 66 पारी और 1543 गेंदों पर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए थे। सूर्यकुमार से पहले रोहित शर्मा, वसीम, मार्टिन गुप्तिल और जोस बटलर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इतने छक्के जड़ चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है जिन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। वसीम ने 187, गुप्तिल ने 173 और बटलर ने 172 छक्के लगाए हैं

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here