तीन दिन मांस-मटन बिक्री पर रोक, निगम का सख्त निर्देश

0
26

रायपुर राजधानी रायपुर में धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तीन दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार 20 मार्च (चेट्रीचंड), 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) के अवसर पर शहर की सभी मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

यह फैसला महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर लिया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दिनों में किसी भी होटल, ढाबा या दुकान में मांसाहार की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here