टोरंटो । टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास एक 20 साल के भारतीय छात्र को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद कनाडाई पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी और घटना से जुड़ी जानकारी के लिए लोगों से अपील की है। वारदात पर भारतीय अधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शिवांक अवस्थी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वह उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रहा है।
पीड़ित की पहचान शिवंक अवस्थी के रूप में हुई है, जो कनाडा में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय नागरिक थे। टोरंटो पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को उन्हें गोली लगने की चोट के साथ पाया गया, जो इस साल शहर में हत्या का 41वां मामला है। टोरंटो पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मंगलवार दोपहर लगभग 3.34 बजे पुलिस ने हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में किसी अज्ञात ने कॉल कर घटना की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक को गोली लगी थी। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
























