बिहार में किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज, आज हो जाएगा साफ

0
137

बिहार में किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज… आज सब कुछ साफ हो जाएगा। विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव के जनादेश पर सभी की नजरें टिकीं है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।

ईवीएम और वीवीपैट को त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अन्‍तर्गत स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस को तैनात किया गया है।

इसके अलावा, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा प्रावधान भी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए तैनात पर्यवेक्षक भी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए मतगणना केंद्रों पर मौजूद है। बिहार में इस बार दोनों चरणों को मिलाकर कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है जो ऐतिहासिक माना जा रहा है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here