दिल्ली में आयोजित होगी कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की 7वीं बैठक

0
52
New Delhi: NSA Ajit Doval attends a high-level security meeting chaired by Prime Minister Narendra Modi at his residence in New Delhi, Friday, May 9, 2025. (Photo: IANS)

नई दिल्ली में 20 नवंबर, 2025 को कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की 7वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की मेजबानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे।

बैठक में भारत के अलावा मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे। इस बार सेशेल्स को पर्यवेक्षक देश और मलेशिया को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है। बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने और आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here