रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 3 हाईवा जब्त

0
128

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 3 हाईवा जब्त

धमतरी- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने आज भखारा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाईवा जप्त किया, जिसे भखारा थाने में अभिरक्षा में रखा गया। इसी तरह धमतरी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते दो हाईवा को जब्त किया गया है। इन वाहनों को कलेक्टोरेट स्थित कम्पोजिट भवन में अभिरक्षा में रखा गया है।

जिले के खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि महानदी से लगे अमेठी क्षेत्र में भी जेसीबी की सहायता से परिवहन के लिए प्रयुक्त रैंप को 2-3 जगहों पर क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारद्वाज ने यह भी बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here