अवैध रेत उत्खनन पर सख्त हुए राज्यपाल, वैज्ञानिक खनन व्यवस्था पर दिया जोर

0
335

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन पर चिंता जताते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लोकभवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद से रेत खनन की वर्तमान स्थिति और अवैध गतिविधियों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि रेत राज्य के विकास और आधारभूत संरचना निर्माण के लिए महत्वपूर्ण खनिज है, लेकिन इसका अनियंत्रित और अवैज्ञानिक दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेत खनन को पूरी तरह वैज्ञानिक, सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध एवं अनियंत्रित रेत उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खनिज संसाधनों का संतुलित उपयोग किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here