अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

0
270

रायपुर जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा (नवापारा) और हाथनेवरा क्षेत्र में औचक जांच के दौरान यह कार्रवाई की।

जांच में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए। जब्त वाहनों में से 9 को पुलिस लाइन खोखरा और 2 ट्रैक्टरों को थाना नवागढ़ में सुरक्षित रखा गया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। नवापारा रेत खदान के पहुंच मार्ग को जेसीबी की मदद से अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

🔹 5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर समेत 11 वाहन जब्त
🔹 राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई
🔹 केवा (नवापारा) और हाथनेवरा क्षेत्र में की गई जांच
🔹 नवापारा रेत खदान का पहुंच मार्ग जेसीबी से किया गया बंद
🔹 संबंधित आरोपियों पर खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
🔹 अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here