
रायपुर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक एक्ट के मामले में फरार आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई थाना तिल्दा-नेवरा के अपराध क्रमांक 41/26 के तहत की गई, जिसमें एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज हैं।
पहले हुई थी बड़ी बरामदगी
पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को सासाहोली स्थित अटल निवास में रेड कार्रवाई कर महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
उसके कब्जे से:
- 73 किलोग्राम गांजा
- 790 प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट
- ₹1.87 लाख नगद
- 6 मोबाइल फोन
- 1 टैब
- 3 बटनदार चाकू
बरामद किए गए थे। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 41.75 लाख रुपये बताई गई थी।
ओडिशा से भी जुड़े तार
जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उड़ीसा निवासी प्रणब कुमार नाइक और सफीकुल रहमान खान को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज से मिली सफलता
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम की पहचान की।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रणब कुमार नाइक और सफीकुल रहमान के साथ मिलकर मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट की सप्लाई करता था।
कार भी जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले में इस्तेमाल की गई:
- मारुति रिट्ज कार (CG07 MA 0858)
जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है।


















