ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत कार्रवाई, 550 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0
9

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा के शीतला पारा में अवैध रूप से गांजा बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमान मंदिर चबूतरा के पास तीन युवक गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और साइबर टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम गांजा, 2,000 रुपये की बिक्री रकम और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 59,500 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईशाक रिजवी (26), सोमनाथ साहू (27) और निखिल साहू (21) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here