हीरापुर–रिंग रोड-2 मार्ग पर दूसरे दिन भी कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला अभियान

0
3

रायपुर राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमनाका ने हीरापुर मार्ग, रिंग रोड-2 और बिलासपुर मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अवैध पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत कार्रवाई की गई।

पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से ट्रक और ट्रेलर चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की समझाइश भी दी गई। पुलिस ने बताया कि सड़क पर भारी वाहन खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और यातायात प्रभावित होता है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अवैध पार्किंग मुक्त, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा ने कहा कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here