कन्नौज के छिबरामऊ सौरिख रोड पर गांव ब्राहिमपुर के पास दिल दहला देने घटना हुई। दरअसल, बच्चों से भरी स्कूल वैन को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे इब्राहिमपुर पुलिया के पास की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वैन का ड्राइवर रॉन्ग साइड से बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसमें टक्कर मार दी।
बच्चों से भरी स्कूल वैन को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर | एमएसए एजुकेशन सेंटर, सरदापुर (सौरिख) स्कूल वैन का ड्राइवर सोमवार सुबह बच्चों को लेकर जा रहा था वह उल्टी दिशा में गाड़ी चला रहा था वैन में ड्राइवर को मिलाकर 25 छात्र-छात्राएं सवार थे करीब 9 बजे वैन जैसे ही छिबरामऊ के इब्राहिमपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी डंपर से टकराने के बाद वैन पलट गई वहीं डंपर भी करीब 10 मीटर की दूरी पर जाकर रुक गया और चालक फरार हो गया बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास की दुकान में मौजूद लोग मदद को पहुंचे 14 घायल बच्चों को कन्नौज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 11 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है वहीं 3 बच्चों का इलाज छिबरामऊ सीएचसी में चल रहा है | पुलिस ने मौके से डंपर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।





















