मुख्य सचिव ने गैस आपूर्ति की समीक्षा की, चारधाम यात्रा को लेकर दिए अहम निर्देश

0
153

देहरादून । मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शासन-प्रशासन और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति लगभग सामान्य बनी हुई है। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है, हालांकि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ कमी देखी गई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक और आपूर्ति भी सामान्य है। वहीं, कृषि विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी

मुख्य सचिव ने आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए एलपीजी और व्यावसायिक गैस की अतिरिक्त मांग भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी, सोलर, पिरूल (ब्रिकेट्स), इंडक्शन और बायोफ्यूल के उपयोग के लिए भी योजना तैयार करने को कहा।

PNG नेटवर्क विस्तार पर जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

बैठक में प्रदेश में ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और संभावित मांग को ध्यान में रखते हुए समय पर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here