1 अप्रैल से प्री-SIR का सघन अभियान, अब एक क्लिक पर करें बीएलओ से संपर्क

0
193

देहरादून । प्रदेश में आगामी 1 अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सघन अभियान शुरू किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए तैयारियों की समीक्षा साझा की।

उन्होंने बताया कि प्री-SIR चरण में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए अप्रैल से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस रहेगा।

मतदाता सूची होगी और सटीक

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण प्रभावी ढंग से किया जा सके।

‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ फीचर शुरू

मतदाताओं की सुविधा के लिए नया फीचर ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ शुरू किया गया है। इसके जरिए मतदाता

voters.eci.gov.in वेबसाइट

या ECI-NET मोबाइल ऐप

के माध्यम से अपने बीएलओ से कॉल बुक कर सकते हैं।

कॉल बुक करने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ स्वयं संपर्क करेगा, जिससे मतदाता अपनी समस्याएं या जानकारी आसानी से साझा कर सकें।

बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति

प्रदेश में कुल 11,733 पोलिंग बूथों के मुकाबले अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 19,116 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जा चुके हैं।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here