खुले में मांस-मटन बेचने वाली दुकान पर निगम की कार्रवाई

0
5

भिलाईनगर नगर पालिक निगम भिलाई ने सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर कैम्प-1 के 18 नंबर रोड स्थित खुले में संचालित मांस-मटन दुकान के खिलाफ कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि दुकान खुले में मांस-मटन बेच रही थी, जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी और स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन हो रहा था। निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए संचालक को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

निगम अधिकारियों ने कहा कि खुले में मांस विक्रय से संक्रमण, दुर्गंध और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आयुक्त सुरूचि सिंह ने अधिकारियों को नागरिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहरवासियों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और किसी भी अव्यवस्था या सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की जानकारी सीएम पोर्टल या निगम कार्यालय में देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here