Ormax रैंकिंग में प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार

0
16

हैदराबाद सुपरस्टार प्रभास ने Ormax Media की ‘Stars India Loves’ (जून 2026) रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग देशभर के दर्शकों के बीच कलाकारों की लोकप्रियता को दर्शाती है।

‘बाहुबली’, ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों के जरिए प्रभास ने अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और पैन-इंडिया अपील ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल किया है।

हाल ही में ‘कल्कि 2898 AD’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट भी घोषित की जा चुकी है। इसके अलावा ‘स्पिरिट’, ‘सालार 2’ और ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं।

नई Ormax रैंकिंग ने एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रभास की लोकप्रियता लगातार बरकरार है और वे देश के सबसे पसंदीदा पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here