
रायपुर उरला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते साले की हत्या करने वाले आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी जब्त किया है।
ससुराल में रहने को लेकर होता था विवाद
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सरोरा में चौकीदारी का काम करता है। उसके घर में पुत्र गिरधर गोपाल, पुत्री और दामाद प्रकाश साहू साथ रहते थे।
बताया गया कि आरोपी प्रकाश साहू पिछले तीन वर्षों से ससुराल में रह रहा था। इसी बात को लेकर प्रार्थी का पुत्र गिरधर गोपाल अक्सर उसे ताना मारता था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
चापड़ से हमला कर की हत्या
13 मई 2026 को रिंग रोड नंबर-2 स्थित सरोरा साहू पान ठेला के पास विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर प्रकाश साहू ने चापड़ से हमला कर गिरधर गोपाल की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद थाना उरला में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उरला पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।
हथियार जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
- घटना में प्रयुक्त 1 नग चापड़
जब्त किया है।
आरोपी की पहचान
प्रकाश साहू (39 वर्ष)
निवासी – सरोरा चर्च के पास, हाल पता मजदूर नगर शिव मोहल्ला, थाना उरला, रायपुर।



















