छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर अस्वस्थ: तीजन बाई का एम्स रायपुर में इलाज जारी

0
119

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर अस्वस्थ: तीजन बाई का एम्स रायपुर में इलाज जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।
एम्स के डॉक्टरों के अनुसार तीजन बाई की स्थिति पर विशेषज्ञों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख के साथ उनका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

तीजन बाई के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनके परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी चिकित्सा और आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी शैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है। उनकी कला साधना और योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कला जगत, साहित्यकारों, कलाकारों और प्रदेशभर के लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। तीजन बाई को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपरा की जीवंत प्रतीक माना जाता है।

मलबे में दबी ज़िंदगी: दिल्ली में चार मंज़िला इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल

 

हेल्थ आईडी का महाकुंभ: 90 करोड़ ABHA अकाउंट बनाकर भारत ने रचा डिजिटल इतिहास

 

सफेद सोना नहीं, सेहत का खजाना: जानिए क्यों हर उम्र के लोगों की पसंद बन रहा है मखाना

‘तुम्हारी नौकरी पक्की है’ कहकर ठगे लाखों: फर्जी नियुक्ति आदेश ने खोली ठग की पोल

वार, फरारी और फिर गिरफ्तारी: कैमरों की नजर से बच न सके आशीष के कातिल

अमेरिका में ‘डॉग नैनी’ बनी हाई-प्रोफाइल नौकरी, कुत्तों की देखभाल से करोड़ों की कमाई!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here