छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा शुरू, 9 जून तक चलेगी

0
109

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 9 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में हो रही है।

पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए प्रदेश में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग द्वारा निर्धारित केंद्रों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here