जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दिव्यांग बच्चों का किया उत्साहवर्धन

0
28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है। इसी कड़ी में उन्होंने देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

देहरादून (उत्तराखंड): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है। इसी कड़ी में उन्होंने देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगज सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत किया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत बधाई गीत ने सभी का मन मोह लिया और गीत को सुनकर खुद राष्ट्रपति भी भावुक हो उठीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों को चश्मे और किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने शिक्षा के जरिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण पर जोर दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून के दौरे के दौरान राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों की ओर से लगाई हुई विज्ञान प्रदर्शनी का भी दौरा किया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here