गर्मी का स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना है आम — 

0
130

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाज़ारों में आम की बहार आ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये “फलों का राजा” सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो आम विटामिन C, विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि पाचन को दुरुस्त करने में भी मदद करता है।

पाचन में सहायक: आम में मौजूद फाइबर पेट साफ रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और आंखों के लिए लाभकारी: बीटा-कैरोटीन से भरपूर आम आंखों की रोशनी बढ़ाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

इम्यूनिटी बूस्टर: कोरोना काल के बाद इम्यूनिटी का महत्व सभी को समझ आया है, और आम इसमें अहम भूमिका निभा सकता है।

ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत: आम में मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को ताजगी और ऊर्जा देती है।

हालांकि, चिकित्सकों की सलाह है कि आम का सेवन संतुलित मात्रा में ही किया जाए, खासकर मधुमेह (डायबिटीज़) के मरीजों को।

👉

पर हां, सावधानी ज़रूरी है:डायबिटिक लोगों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here