उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

0
334

पौड़ी । जिले के खिर्सू प्रखंड में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना कोटी गांव में हुई जहां गिन्नी देवी (65) शाम लगभग चार बजे रोज की तरह घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गयी थी और उसपर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय देवी के साथ उसकी बहू और अन्य महिलाएं भी थीं लेकिन तेंदुए ने इतनी तेजी से हमला किया कि किसी को महिला को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले से घबराकर देवी की बहू वहीं पर बेहोश हो गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने, अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं पौड़ी जिले के अन्य इलाकों से भी तेंदुए के घूमने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मी तैनात कर दिए हैं जबकि पिंजरे आदि लगाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here