नई दिल्ली में आज होगा चौथा भारत-जर्मनी पर्यावरण मंच

0
2
Nby

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के मंत्री करेंगे सह-अध्यक्षता, नीति और व्यावहारिक सहयोग पर होगी चर्चा


नई दिल्ली पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत-जर्मनी द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चौथा भारत-जर्मनी पर्यावरण मंच आज नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और जर्मनी के पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण, जलवायु संरक्षण एवं परमाणु सुरक्षा मंत्री कार्सटेन श्नाइडर मंच की सह-अध्यक्षता करेंगे।

मंच के दौरान दोनों देश पर्यावरण संरक्षण और जलवायु नीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ दोनों देशों के अनुभव साझा करना और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

भारत-जर्मनी पर्यावरण मंच नीति निर्माताओं, निजी क्षेत्र, विचारकों और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। इसके जरिए पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नीतियों, तकनीकों और सहयोग की संभावनाओं पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा।

मंच के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत-जर्मनी साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। दोनों पक्ष साझा अनुभवों और विशेषज्ञता के आधार पर भविष्य के सहयोग की दिशा तय करने पर भी चर्चा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here