प्रगति महाविद्यालय में नेशनल स्पोर्टस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया

0
141

प्रगति महाविद्यालय में नेशनल स्पोर्टस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया

रायपुर:- प्रतिवर्षानुसार प्रगति महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव के अवसर पर नेशनल स्पोर्टस के उत्साहपूर्वक मचाया गया। इस क्रीडोत्सव में स्पून रेस म्यूजिकल वैयर रेस, रस्साकसी का आयोजन किया गया साथ ही प्रगति कॉलेज स्टॉफ के लिए किकेट मैच का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ सौम्या नैयर ने नेशनल स्पोर्टस डे के उद्‌द्घाटन अवसर में खेल एवं खेल का मानव जीवन में महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अम है बिना स्पर्धा के मानव जीवन नीरस है अतः स्पर्धा का होना अति आवश्यक है, किसी भी स्पर्धा में पूरे मन व जोश से उतरना बाहिए चाहे परिणाम कुछ भी रहे। खेल में जीतने या हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेल में भाग लेना।

डॉ. सौम्या नैवर ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन व खेत को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सौम्या नैयर ने अपने भाषण में खेल और स्वास्थ्य पर महत्व देते हुए उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ शरीर के लिए खेल अति आवश्यक है। खेल से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। खेल जहाँ एक ओर अनुशासन सीखाता है वहीं दूसरी ओर नेतृत्व के गुणों का विकास करता है।


नेशनल स्पोर्टस डे में खेले गये स्पून रेस के परिणाम पुरुष वर्ग में अनमोल पराडे B.Com.1. प्रथम वर्ष विजेता रहे तथा भव्य व्यास B.Com.l. प्रथम वर्ष उप-विजेता रहे। महिला वर्ग में श्यामली B.Com.II. अतिम वर्ष विजेता रही।


म्यूजिकल चेयर रेस में पुरुष वर्ग में अभय साहू BBA.B. द्वितीय वर्ष विजेता और आर्यन सोनी BBA.II. द्वितीय वर्ष उप-विजेता रहे। महिला वर्ग में मानसी पटेल B.Com.l. प्रथम वर्ष विजेता रही और सावित्री B.Sc.I. प्रथम वर्ष उप-विजेता रही।


कार्यकम के संयोजक स्पोर्टस ऑफिसर डॉ. आर्दश मिश्रा रहे है एवं इस आयोजन के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, एडमिनिस्ट्रेटर एवं समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here