मास्को में उत्तर कोरिया-रूस की अहम बैठक, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति

0
5

सोल उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को तेज करने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं के बीच तीसरे रणनीतिक संवाद में व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि के क्रियान्वयन, उच्चस्तरीय यात्राओं, बहुआयामी सहयोग और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कूटनीतिक समन्वय पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति व्यक्त की।

संयुक्त बयान में दोनों देशों ने बदलते वैश्विक हालात के बावजूद द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि जून 2024 में किम जोंग-उन और व्लादिमीर पुतिन ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

रूस ने उत्तर कोरिया की संप्रभुता और सुरक्षा के समर्थन का भी भरोसा जताया तथा कथित बाहरी खतरों का सामना करने में उसके साथ खड़े रहने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here