
रायपुर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक सीएजी-आईसीएसआर रिसर्च आर्टिकल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ऑडिट निष्कर्षों और सार्वजनिक वित्त से जुड़े विषयों पर मौलिक, अकादमिक रूप से मजबूत और नीति-निर्माण में उपयोगी शोध को प्रोत्साहित करना है।
इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।



















